लेखनी कहानी प्रतियोगिता -28-Aug-2022 रसोई की खिड़की

रसोई की खिड़की

जैसा कि आजकल हर घर में रसोई घर में खिड़की लगाने का विधान है, क्योंकि रसोई घर में जो भी खाना-पीना बनता है। अक्सर ही उससे धुआं निकलने की संभावना होती है, जो कि खिड़की के जरिए बाहर निकल जाता है।
परंतु खिड़की सिर्फ एक धुआं निकलने मात्र का जरिया नहीं, खिड़की से हम आने-जाने वालों पर नजर भी रख सकते हैं। 
घरों में अक्सर रसोई दरवाजे के पास ही होती है, जिससे कि अंदर से रसोई की खिड़की के जरिए हम बाहर से आने वाले पर नजर रख सकते हैं, क्योंकि घर में दिन भर महिलाएं ही अकेले रहती हैं,और महिलाओं का काम रसोई घर में सबसे ज्यादा होता है। इसलिए भी एक खिड़की दरवाजे के सामने लगाई जाती है। 
जिससे कि महिलाएं किचन में काम करते हुए भी दरवाजे पर हुई दस्तक से बाहर  देख सके। कि आखिर कौन आया है, रसोई घर की खिड़की की भूमिका बहुत ही अहम है,रसोईघर से महिलाएं दरवाजे पर हुई दस्तक को देखकर उसका ज्ञान करती है। कि किसके लिए दरवाजा खोलना है, किसके लिए नहीं खोलना है।
 कौन अच्छा है, कौन बुरा है, वह अंदर से ही देखकर परखने की कोशिश करती हैं।और सही व्यक्ति होने पर ही आकर दरवाजा खोलती हैं। अन्यथा वह अनजाने व्यक्ति के लिए बाहर ही नहीं आती है, घर की खिड़की की यह भी एक  प्रमुख विशेषता हुई।
अब मैं आपको बताती हूं। रसोई घर की खिड़की दरवाजे की तरफ होने की एक और वजह। कहा जाता है, कि घर के दरवाजे पर देवी देवता भ्रमण करते रहते हैं। घर की रसोई घर से सुंदर-सुंदर बढ़िया अच्छे खाने की खुशबू गेट तक जाती है। जिसके कारण वह खाने की खुशबू पर मोहित होकर हमारे घर में प्रवेश करते हैं।
और देवी देवताओं का घर में प्रवेश करना खुशहाली का प्रतीक होता है। और इस तरह हमारे घर में हमेशा ही अन्न धन के भंडार भरे रहते हैं, और खुशहाली रहती है।
एक वजह दरवाजे के पास लगी रसोई घर की खिड़की की और भी है,वह यह कि जब हमारे बच्चे जवान हो जाते हैं। शादी लायक हो जाते हैं।
 विशेषता हम बेटियों की बात करते हैं ,तो जब बेटी को कोई देखने आता है। तो बेटी उसे सामने से ठीक से देख नहीं पाती है। और उसके मन में एक सवाल रह जाता है,कि मैंने अपने होने वाले जीवनसाथी को नहीं देख पाया।
  तब यह दरवाजे से लगी रसोई घर की खिड़की एक अहम भूमिका निभाती है, क्योंकि जब कोई बेटी को मिलने या देखने आ रहा होता है, तो पहले से पता होता है। और जब वो लोग आते हैं, तो दरवाजे पर खटखट होती है। तब बेटी रसोई के जरिए आराम से अपने होने वाले जीवनसाथी को ठीक से देख पाती है, समझने की कोशिश कर खुश होती है। यह पहल उसके विवाहित जीवन के लिए एक सार्थक पहल भी होती है।
  इस तरह घर में रसोई घर और रसोई घर में लगी खिड़की की भूमिका कई मायनों में बहुत अहम है। 
  
सर्वप्रथम सुरक्षा और सतर्कता की दृष्टि से,

दूसरा  रसोई के निकलने वाले धुएं को निकालने के लिए,

किचन में प्रकाश आने के लिए और आते जाते हुए लोगों पर नजर बनाए रखने के लिए, 

रसोई घर में लगी खिड़की अति आवश्यक है।

अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी' 
लखनऊ उत्तर प्रदेश।
स्व रचित मौलिक व अप्रकाशित
@सर्वाधिकार सुरक्षित।

   8
9 Comments

shweta soni

31-Aug-2022 12:06 PM

Behtarin rachana

Reply

MR SID

29-Aug-2022 09:03 AM

Nice

Reply

Gunjan Kamal

29-Aug-2022 01:14 AM

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 👌👌

Reply